कड़कड़ाती ठंड में जनसुनवाई में अपनी समस्याएं लेकर पहुंच रहे लोग
विराट24 -शासन और प्रशासन मौके पर ही लोगों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए चाहे जितना अथक प्रयास करें ,लेकिन शिकायतों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा, पुलिस ,राजश्व की शिकायतों के साथ-साथ बिजली, अतिक्रमण, पानी , की समस्याओं को लेकर जहां लोग 181 में शिकायतें कर रहे हैं वही जनसुनवाई में भी सैकड़ों किलोमीटर दूर से चलकर मुख्यालय पहुंच रहे हैं ,मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में महज 1 घंटे में ही 25 प्रकरणों की सुनवाई हुई ,जिसमें दूरदराज से आए लोगों ने अपनी समस्याएं बताई है ,वही पत्रकारों से चर्चा करते हुए लोगों ने कहा कि अतिक्रमण जैसी शिकायत की भी सुनवाई 2 साल से नहीं हो रही है, आपको बता दें कि त्वरित निराकरण ना हो पाने के कारण जहां शिकायतों का अंबार लगता जा रहा है वहीं समस्याएं और विवाद भी बढ़ रहे हैं ,आइए आपको दिखाते हैं जनसुनवाई में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं बताई है,
