कड़कड़ाती ठंड में खुले में पढ़ने के लिए मजबूर नौनिहाल
खबर सतना जिले के चित्रकूट से है जंहा शासकीय प्राथमिक विद्यालय प्रशासन के कार्यों की पोल खोलता है । विद्यालय का ऐसा हाल है कि बच्चे ठंड में कांपते हुए पढ़ने को मजबूर है । 2013 से संचालित इस विद्यालय हेतु आज तक भवन तक नहीं बन पाया । जबकि चित्रकूट के विधायक नीलांशु चतुर्वेदी का घर विद्यालय के पास ही है । इतना ही नहीं अपितु कुछ दिनों पहले मध्य प्रदेश के राज्यपाल मांगू भाई पटेल एवम् कई मंत्रियों ने यहां चौपाल लगाई किंतु सभी राजनेताओं को नेतागिरी के अलावा गरीब बच्चो के विद्यालय का ख्याल नहीं आया ।
