कट्टे की नोक पर इंडेन एजेंसी में लूट कैश न मिलने पर लैपटॉप मोबाइल छीन ले गए बदमाश

बेखौफ बदमाशों ने गैस एजेंसी मैं कट्टे की नोक पर की लूट संचालक के साथ मारपीट कर किया घायल
गुढ़ थाना क्षेत्र में हुई घटना

virat24news ,रीवा। जिले में बदमाशों के कितने हौसले बुलंद है यह तो आए दिन देखने को मिलता है। जहां चोरी की घटनाएं आम हो चुकी है ,वहीं दिनदहाड़े लूट की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। वही पुलिस सोशल मीडिया में अपनी वाहवाही लूटने में मस्त हैं, नवागत पुलिस अधीक्षक के पदभार ग्रहण करने के बाद चहेतों ने इस तरह से वाहवाही दिखाई जैसे सिंघम के आते ही पूरी कानून व्यवस्था पटरी पर आ जाएगी, लेकिन जिस तरह से चोरों ने खुलेआम चुनौती देकर आए दिन चोरी लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं उससे नहीं लगता कि किसी भी प्रकार से पुलिस की कसावट में परिवर्तन आया है । बुधवार को जहां कई चोरी की घटनाएं घटित हुई वही गैस एजेंसी में घुसे बाइक सवार बदमाशों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट करते हुए लूट की वारदात को अंजाम दिया है । इतना ही नहीं विरोध करने पर एजेंसी संचालक को घायल भी कर दिया ।घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की है। मिली जानकारी के अनुसार गुढ़ इंडेन नाम की एजेंसी में बाइक सवार बदमाशों ने रात करीब 7,40 पर धावा बोला जहां एजेंसी की संचालिका अर्चना त्रिपाठी के पिता अनंत मिश्रा और कंप्यूटर ऑपरेटर बैठे थे बदमाश घुसते ही कट्टे से कंप्यूटर ऑपरेटर के ऊपर हमला कर दिया जिसका बीच-बचाव करने पहुंचे अनंत मिश्रा तो उनको भी कट्टे की वट से हमला कर घायल कर दिया। बदमाशों ने जब काउंटर में नगदी नहीं पाया तो कट्टे कि नोक पर बदमाशों ने लैपटॉप मोबाइल छीन कर भाग निकले। बीच बाजार में हुई बेखौफ लूट की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल निर्मित हो गया।यह भी बताया जाता है कि बाइक सवार तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है, जो अपना चेहरा ढक कर रखे थे । फिलहाल पुलिस अन्य वारदातों की तरह इसमें भी हाथ पैर मारते दिख रही है। आपको बता दें कि बाइक सवार बदमाशों ने जिले भर में पुलिस की नाक में दम कर रखा है पुलिस का मुखबिर तंत्र पूरी तरह से फेल है। आरोपियों को पकड़ने में ना तो साइबर और ना ही सीसीटीवी कैमरे किसी काम आ रहे हैं । बेखौफ बदमाश पलक झपकते लूट मारपीट कर चंपत हो जाते हैं और पुलिस खाक छानते रह जाती है।

फ़ोटो

000000000

एक रात में आधा दर्जन मोबाइल दुकानों के साथ घरों में चोरी

virat24 ,रीवा । पूरे जिले में जहां चोरों का आतंक है ,वही गढ़ थाना क्षेत्र में कुछ ज्यादा ही बदमाशों के हौसले बुलंद है ,क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी और पुलिस की नाकामी के चलते क्षेत्र के लोग दहशत में है। बताया जाता है कि सैकड़ों चोरी की घटनाएं हो चुकी है ,लेकिन पुलिस एक चोरी का भी खुलासा नहीं कर पाई। बीती रात्रि गढ़ थाना क्षेत्र के कटरा में संचालित चार दुकानों का ताला तोड़कर बदमाशों ने हजारों रुपए कीमती मोबाइल चोरी कर ले गए वहीं कई घरों को भी अपना निशाना बनाया है। मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों ने कुंजीलाल किराना स्टोर ,गुलफाम मोबाइल सेंटर ,तिवारी मोबाइल सेंटर और अश्विनी मोबाइल सेंटर का ताला चटका कर लाखों रुपए का सामान चोरी कर लिया, वही अंशु केसरवानी ,फूल चंद्र सोनी के साथ अन्य घर दुकानों में चोरी का प्रयास किया गया। जहां बदमाश सफल नहीं हुए हैं ।बताया जाता है कि पीड़ितों ने चोरी की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस मौका मुआयना करने के बाद बदमाशों की तलाश की बात कह रही है ।लेकिन आए दिन हो रही चोरी की घटनाएं और बदमाशों के ना पकड़े जाने से अब क्षेत्र के लोग दहशत में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *