कंट्रोल रूम में आयोजित हुआ एंट्री ग्रेड रोड एक्सीडेंट डेटाबेस प्रशिक्षण

कंट्रोल रूम में आयोजित किया गया इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डाटाबेस प्रशिक्षण 
महिला सुरक्षा और सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों को शीघ्र निपटाने का निर्देश
विराट24 ,रीवा। पुलिस कंट्रोल रूम रीवा में जिले के सभी एसडीओपी, थाना प्रभारी एवं अनुसंधान अधिकारियों को इंटर ग्रेड रोड एक्सीडेंट डाटा बेस वर्जन 2 मोबाइल/ वेब एप्लीकेशन के बारे में प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक  राकेश कुमार सिंह एवं दोनों एडिशनल एसपी रीवा  शिव कुमार वर्मा एवं एडिशनल एसपी मऊगंज  विजय डावर भी उपस्थित रहे ।सैकड़ों अनुसंधान अधिकारी उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त किया । इस एप्लीकेशन में इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डाटाबेस कैसे तैयार करना है के बारे में  अनुसंधान अधिकारियों को समझाया गया। इस एप्लीकेशन के माध्यम से किसी भी सड़क दुर्घटना में किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाने या घायल होने की स्थिति में कौन-कौन से डाटा इस एप्लीकेशन में फिट करना अनिवार्य है के बारे में बताया गया, इस एप्लीकेशन के बारे में सभी अधिकारियों को इसके यूजर मैनुअल को प्रैक्टिकली रूप से  फीडिंग करके भी दिखाया गया। पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने प्रशिक्षण के दौरान सभी राजपत्रित और थाना प्रभारी, विवेचको को निर्देश दिया है कि महिला सुरक्षा और जगरूकता के लिये चलाए जा रहे कार्यक्रमों को गंभीरता से लिया जाए, साथ ही सर्वजनिक स्कूल कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान और महिला सुरक्षा से जुड़े जन जागरूकता अभियान चलाकर जागरूक करने का निर्देश दिया  है ।बताया जाता है कि पुलिस कप्तान ने सीएम हेल्पलाइन के पेंडिंग शिकायतों के निराकरण के लिए भी शिविर लगाकर सुनवाई करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिया है।
फ़ोटो
000000000000000000

गुमशुदा युवती को पुलिस ने दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा।
विराट24 रीवा लापता युवती के परिजनों के द्वारा गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी पुलिस मामला दर्ज कर तलाश कर रही थी इस उदाहरण सूचना मिलने पर पुलिस यूपी को दोस्ती आपको परिजनों को सौंप दिया बताया जाता है कि शंकर सिंह पिता वनस्पति सिंह उम्र 64 वर्ष निवासी ग्राम भैंसा हाई थाना शाहपुर में शिकायत दर्ज कराया था कि उनकी 21 वर्षीय पुत्री मनीषा सिंह बिना घर के सदस्यों को कुछ बताओ ही कहीं चली गई सूचना मिलने पर गुम इंसान दर्ज कर पुलिस जांच में लिया था शुक्रवार को पुलिस युवती को दस्तयाब कर परिजनों को सौंप दिया।

देसी शराब के साथ चार आरोपी पकड़ाये
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई कार्यवाई
विराट24 ,रीवा। पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे मादक पदार्थों के अवैध बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान के तहत जनेह,लौर,शाहपुर पुलिस ने अलग-अलग जगह कार्रवाई करते हुए शराब जप्त किया है । जनेह पुलिस के द्वारा की गई कार्यवाई में मनीष तिवारी पिता छोटेलाल तिवारी उम्र 28 वर्ष निवासी चंद्रपुर थाना के घर से दबिश देकर 16 पाव देसी प्लेन मदिरा जप्त की  है । आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। दूसरी कार्रवाई   में शिवा हरिजन पिता सुखदेव हरिजन उम्र 19 वर्ष निवासी चंद्रपुर  के कब्जे से 6 लीटर महुआ शराब जप्त किया, पकड़े गए आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
63लीटर अवैध देसी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
 मादक पदार्थों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के तहत लौर पुलिस ने 63 लीटर अवैध देशी शराब जप्त किया है, आरोपी आशीष कुमार पिता सुदामा प्रसाद साकेत उम्र 19 वर्ष निवासी हरदी तिवारीयान थाना नईगढ़ी एवं सचिन उर्फ विक्की त्रिपाठी पिता सुदामा प्रसाद उर्फ लोले त्रिपाठी उम्र 26 वर्ष निवासी नईगढ़ी के कब्जे से शराब जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है। बताया जाता है कि आरोपी स्कूटी क्रमांक एमपी 17 एस 0880 मैं लोड कर विक्रय करने  जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर स्कूटी और शराब जप्त की गई।
20 लीटर देसी शराब जप्त
साहपुर पुलिस ने अवैध शराब बनाने की जानकारी पर दबिश देकर 20 लीटर देसी प्लेन शराब जप्त किया है। पकड़े गए आरोपी छोटेलाल साकेत पिता बाबूलाल साकेत उम्र 30 वर्ष निवासी हटवा निर्भय नाथ थाना शाहपुर के कब्जे से 10 -लीटर की दो प्लास्टिक के डिब्बों में हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त किया है जिसकी कीमत 4000 बताई जा रही है।पकड़े गए आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *