ओबीसी मोर्चा ने गाँधी मैदान में धरना देते हुए कहा कि ओबीसी की गिनती न करना ओबीसी का सबसे बड़ा अपमान है

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा के सभी कार्यकर्ता ने  गांधी मैदान में धरना दिया है।इस दौरान कहा की बीजेपी सरकार द्वारा जानवरों की गिनती करा रही हस मगर ओबीसी की गिनती न करना ओबीसी का सबसे बड़ा अपमान है।

इस अपमान के खिलाफ राष्ट्रव्यापी चरणबद्ध आन्दोलन प्रथम चरण – 30 मार्च, 2023 31 राज्यों के 563 जिला मुख्यालयों पर राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया है
दूसरा चरण 5 अप्रैल, 2023 31 राज्यों के 563 जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन। तीसरे चरण 17 अप्रैल, 2023 31 राज्यों के 563 जिला मुख्यालयों पर रैली-प्रदर्शन। चौथा चरण 30 अप्रैल, 2023- ‘भारत बंद ।
नीरव मोदी, ललित मोदी एवं महुल चोकसी जैसे देश का पैसा लूटकर विदेश भागने वालों को बचाने का आरोप भाजपा और नरेन्द्र मोदी सरकार पर लगाया गया था, जिसके कारण राहुल गाँधी को 2 साल की सजा हुई और उनकी संसद की सदस्यता भी समाप्त हो गई।

भारतीय  पैसा लूटकर भागने वालों में एक भी ओबीसी के लोग नहीं है। देश ने आरएसएस, भाजपा की सरकार है। देश से जानवरों की मिनती हो रही है, मगर ओबीसी की गिनती नहीं हो रही है। जबकि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद ओबीसी है। इसके बावजूद भी भाजपा सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दिया गया कि वह ओबीसी की गिनती  नहीं करेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *