ऐतिहासिक मंदिर तुड़वाने वाले पुजारी और जेसीबी चालक के खिलाफ कार्यवाही का अल्टीमेटम
-रीवा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरिया तिराहे में बीती रात्रि ऐतिहासिक शिव मंदिर को तोड़ दिया गया, हालांकि घटना की जानकारी लगते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचे और विरोध जताया था, जिसके बाद प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लिया और यह कहकर मामले को दबा दिया की मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए उसका गुंबद तोड़ा जा रहा है, लेकिन जिस तरह से बिना प्रशासन की जानकारी और चोरी-छिपे रात में मंदिर क्षतिग्रस्त की गई उससे किसी ना किसी साजिश की बू आ रही है, उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए बजरंग दल ने नगर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा और 48 घंटे के अंदर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है, साथ ही कार्यवाही ना करने पर खुद बड़ा कदम उठाने की बात कही है।