एससी एसटी एक्ट के फरार आरोपी गिरफ्तार

एससी एसटी एक्ट के फरार आरोपी गिरफ्तार
virat24, रीवा। मारपीट और जाती सूचक शब्दों का प्रयोग करने की शिकायत पीड़ित के द्वारा बिछिया थाने में दर्ज कराई गई थी, जिसकी जांच डीएसपी आजाक के द्वारा की गई मामले में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर मामला पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी, लेकिन एफआईआर होने के बाद आरोपी फरार हो गए थे,शुक्रवार को बिछिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी सूरज द्विवेदी पिता चन्द्रमणि दुबेदी उम्र 22 वर्ष, गोलू तिवारी उर्फ विजय तिवारी पिता महेंद्र तिवारी उम्र 21 वर्ष निवासी कृष्णानगर थाना बिछिया को गिरफ्तार कर लिया ,जिनसे पूछताछ करने के बाद न्यायालय  में पेश कर दिया है।
0000000000000000000
सट्टा पर्ची काटते आरोपी गिरफ्तार घर की तलाशी के दौरान मिली शराब
virat24 ,रीवा। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ की जा रही कार्यवाई के दौरान सट्टा पर्ची काटते एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 9860 रुपए सट्टा पर्ची और देसी शराब जप्त की गई है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ सट्टा और आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय थाना प्रभारी शिवपूजन सिंह विसेन को मुखबिर से सूचना मिली थी की निराला नगर निवासी कन्हैया बंसल पिता विश्राम बंसल उम्र 48 वर्ष निवासी बसोर बस्ती शराब की बिक्री कर रहा है, सूचना मिलते ही पुलिस ने दबिश दी आरोपी के कब्जे से शराब जप्त हुई।दूसरी कार्यवाई में  पुलिस ने हाउसिंग बोर्ड चौराहे से आरोपी रामधनी रजक पिता पिता आसेरी लाल रजक निवासी लालपुर थाना अमरपाटन हाल निवास बोदा बाग के कब्जे से सट्टा पर्ची काटते हुए गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से 9860 और तलाशी लेने पर देसी शराब जप्त की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट का मामला पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश कर दिया गया।
00000000000000000
नशीली का सिरप के साथ आरोपी गिरफ्तार
virat24, रीवा।  प्रतिबंधित कफ सिरप लेकर जा रहे युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जिसकी तलाशी लेने पर 60 सीसी प्रतिबंधित  कफसीरप बरामद की गई है, जिसकी कीमत 7200 बताई जाती है। युवक से बिना नंबर की हीरो एक्सट्रीम मोटरसाइकिल बरामद की गई है। जिसकी कीमत 80000 बताई जाती है। पकड़े गए आरोपी की पहचान राहुल उर्फ बबलू साकेत पिता हीरालाल साकेत उम्र 18 वर्ष निवासी दुआरी थाना गूढ के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बदवार सीतापुर  मोड़ के  पास से लाल कलर की मोटरसाइकिल से युवक मादक पदार्थ लेकर निकलने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधित कफ़ सिरप बरामद हो गई, जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।
0000000000000000000पReplyForward

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *