एससी एसटी एक्ट और डकैती के आरोपी गिरफ्तार
,virat24 रीवा। बैकुंठपुर पुलिस ने एससी एसटी और डकैती के फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है, जिन्हें पुलिस ने अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया, मिली जानकारी के अनुसार रजनीश शुक्ला पिता भूरा प्रसाद शुक्ला उम्र 26 वर्ष निवासी सेमरा थाना बैकुंठपुर के खिलाफ मारपीट एससी एसटी एक्ट का मामला दर्ज था, मुखबिर की सूचना पर हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया गया वही डकैती के आरोप में फरार आरोपी रूपेश गौतम पिता राजेश्वर गौतम उम्र 20 वर्ष निवासी मुरियारी थाना बैकुंठपुर को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर दिया।
000000000000000000
अपहृत किशोरी दस्तयाब
जागरण, रीवा। अपहृत किशोरी को पुलिस ने दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है, बताया जाता है कि किशोरी घर से बिना बताएं घर छोड़कर चली गई थी ,जिसकी शिकायत परिजनों के द्वारा सेमरिया थाने में दर्ज कराया गया था, पुलिस अपहरण का मामला दर्ज कर तलाश कर रही थी ,साइबर की मदद से किशोरी को रीवा से दस्तयाब कर बयान दर्ज करा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
बिछिया पुलिस ने अपहृत किशोरी को सतना से किया दस्तयाब
बिछिया पुलिस ने सोमवार को अपहृत किशोरी को दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा है किशोरी सतना जिले के ताला थाना क्षेत्र अंतर्गत देऊर की रहने वाली है। वर्तमान में एसएएफ कॉलोनी रीवा में रह रही थी जो बिना बताए कहीं चली गई थी, जिसकी शिकायत परिजनों के द्वारा थाने में दर्ज कराई गई थी, पुलिस ने साइबर की मदद से सतना जिले के रामनगर से दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
0000000000000000