आशा कार्यकर्ताओं ने जवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पर आशा सुपरवाइजर के चयन पद पर गड़बड़ी का लगाया आरोप

आशा कार्यकर्ताओं ने जवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पर आशा सुपरवाइजर के चयन पद पर गड़बड़ी का लगाया आरोप

स्नातक और अनुभवी आशा कार्यकर्ताओं को नही दिया गया महत्व पैसा का चला खेल 12 वी पास को बना दिया आशा सुपरवाइजर*

रीवा जिले के जवा तहसील में आशा कार्यकर्ताओं को आशा सुपरवाइजर के पद पर चयन होना था जिसमे जवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला स्वास्थ्य आधिकारी के सहमति से अनुभवी स्नातक आशा कार्यकर्ताओं को पहली प्राथमिकता दी जाना चाहिए था लेकिन जवा तहसील की आशा कार्यकर्ता रेखा मिश्रा, अकौरी रन्नू मिश्रा रौली, सुनीता तिवारी गाढ़ा 138 ने आरोप लगाते हुए बताया कि जवा सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र में आशा सुपरवाइजर के चयन में जमकर गड़बड़ी की गई जहा 12 वी पास आशा कार्यकर्ताओं को सुपरवाइजर पद पर चयनित किया गया है वही सेक्टर में जोड़ तोड़ कर नया सेक्टर बना कर नियुक्ती कर आरोप लगाया है वही इस सम्बंध में जब संवाददाता ने बीएमओ जवा से बात हुईं तो उन्होनें कहा की यहां से कुछ नही होता है जिला से होता है जबकि जिला के सीएमएचओ से बात हुईं तो उन्होनें कहा का आशा सुपरवाइजर का चयन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से होता है वही आशा कार्यकर्ताओं ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी रीवा से जांच कर कार्यवाही की मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *