आधार कार्ड बनवाने निकली किशोरी लापता

आधार कार्ड बनवाने निकली किशोरी लापता
virat24, रीवा। गत दिवस मनगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुराज गढ़ निवासी 16 वर्षीय किशोरी घर से आधार कार्ड बनवाने के लिए निकली थी, किशोरी लौटकर  नहीं आई, जिसके बाद परिजनों ने तलाश शुरू की। परिजनों ने रीवा पहुंच कर पुलिस अधीक्षक से शिकायत दर्ज कराया है। जिसके बाद अमहिया पुलिस मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है ।चर्चा यह भी है कि किशोरी गांव के अमरेंद्र कोल और अशोक कोल निवासी रघुराजगढ़ के साथ आधार कार्ड बनवाने की बात कहकर निकली थी और लापता हो गई, जिसकी शिकायत परिजनों ने स्थानीय थाने में दर्ज ना करा कर सीधे पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचकर तलाश करने की फरियाद की है, फिलहाल पुलिस किशोरी की तलाश कर रही है।
000000000000000000
पानी की टंकी से गिरा युवक दोनों पैर हुए फ्रैक्चर।

virat24, रीवा। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवनगर में निर्मित पानी की टंकी से एक युवक नीचे गिर गया। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया, युवक किन कारणों के चलते ऊपर से छलांग लगाई या किसी घटना का शिकार हुआ इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। युवक के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार क्रांति रावत निवासी शिवनगर रविवार कि सुबह मुहले में स्थित पानी की टंकी से गिरकर घायल हुआ है, जिसमें दोनों पैर फैक्चर हो गए हैं। जिसे आनन-फानन में उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।फ़ोटो
000000000000000000
शातिर अपराधी विनोद पांडे का साथी गिरफ्तार
एनडीपीएस एक्ट मामले में  था फरार
virat24, रीवा। विगत दिनों नशीली कफ सिरप के साथ पकड़े गए शातिर अपराधी विनोद पांडेय का साथी शिवा यादव उर्फ मोहित पिता महेश यादव उम्र 21 वर्ष निवासी चोरहटा को बिछिया पुलिस ने हिरासत में लिया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज था साथ ही समान थाना में एक लाख रु की अवैध वसूली करने और हत्या के प्रयास के संगीन मामले दर्ज है। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर दिया। जानकारी के अनुसार बिछिया थाना प्रभारी जगदीश सिंह ठाकुर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि टीयूवी गाड़ी से कोरेक्स सप्लाई करने वाला फरार आरोपी शिवा यादव चोरहटा थाना क्षेत्र में छिपा है, सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर रविवार को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश कर दिया। बताया जाता है कि पकडा गया आरोपी कुख्यात अपराधी विनोद पांडे का साथी है जिससे खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में संगीन मामले दर्ज है।
00000000000000000000ReplyForward

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *