अवैध पिस्टल के साथ दो युवक गिरफ्तार
पकड़े गए आरोपियों मैं पुलिसकर्मी का बेटा शामिल
virat24, रीवा। जिले में लगातार गोली चलने की घटनाएं घटित हो रही है। पुलिस अगर किसी आरोपी को पकड़ती भी है तो मुख्य तस्करों तक पहुंचने का प्रयास नहीं करती, एक मामले में बारामती कर पल्ला झाड़ लेती है ,जिसके चलते आज हर दो दर्जन लोगों के बीच में एक अवैध असलहा मिल जाता है ,आए दिन युवकों के द्वारा गोली चलाने की घटनाएं सामने आती है ,लेकिन पुलिस अवैध असलहों की सप्लाई करने वालों तक पहुंचने का प्रयास नहीं कर रही है। जिसके चलते आए दिन हत्या लूट की घटनाएं घटित हो रही है । ताजा मामला गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र का है, जहां किसी बड़ी वारदात की फिराक में पिस्टल लेकर घूम रहे दो शातिर बदमासो को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक आरोपी रिटायर्ड प्रधान आरक्षक का बेटा बताया जाता है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनके खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश कर दिया है। बताया जाता है कि पकड़ा गया एक आरोपी रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र में मारपीट के मामले में फरार चल रहा था, जिसके खिलाफ वारंट जारी था, मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को मुखबिर से गोविंदगढ़ थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह को सूचना मिली थी लाल रंग की थार गाड़ी क्रमांक एमपी 17 सीसी 0505 सवार युवक अवैध असलहा लेकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में गोविंदगढ़ की तरफ जाने वाले है। पुलिस ने सूचना मिलते ही उक्त वाहन को रोककर तलाशी ली तो गाड़ी में सवार दो युवक मिले जिनकी पहचान प्रसून पांडेय उर्फ प्रिंस पिता कृष्ण कुमार पांडेय उम्र 22 वर्ष निवासी कोस्टा थाना रायपुर कर्चुलियान और दीपक पांडेय उर्फ रमेश पिता राम सुयस पांडेय उम्र 32 वर्ष निवासी सगरा थाना लौर के रूप में हुई ,दीपक प्रधान आरक्षक राम सुयस पांडेय का बेटा है। पुलिस ने दोनों युवकों की तलाशी ली तो दोनों युवकों के पास 32 बोर की अलग अलग पिस्टल और 7 जिंदा कारतूस बरामद हुए, युवकों के पास से मिले पिस्टल को देखकर पुलिस बल के भी होश उड़ गए, पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़कर ले गई जिनसे पूछताछ की गई तो आरोपियों ने बताया कि अपने परिचित भोपाल निवासी किसी युवक से पिस्टल खरीद कर लाये थे।आरोपियों ने बताया कि और शहर के चर्चित अपराधी रॉक और मेंटल से उनका विवाद है जिसके चलते साथ में पिस्टल रखा था और आज फोटोग्राफी करवाने जा रहे थे। फिलहाल गोविंदगढ़ पुलिस आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। गोविंदगढ़ पुलिस द्वारा की गई कार्यवाई में निरीक्षक सुरेंद्र सिंह बघेल उप निरीक्षक दलजीत सिंह, सहायक उपनिरीक्षक देशराज सिंह, सहायक उप निरीक्षक गुलाब, प्रधान आरक्षक महेंद्र द्विवेदी ,आरक्षक अशोक वर्मा, आरक्षक दिवाकर तिवारी ,सैनिक सुधाकर मिश्रा और प्रधान आरक्षक चालक अजय कुशवाहा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वर्जन
दो युवकों को पकड़ा गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है , पकड़े गए युवकों के पिछले अपराधिक रिकार्डो के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है, और जो शहर में अन्य इस तरह के गैंग संचालित है, उनके संबंध में जानकारी जुटाकर कार्यवाई की जाएगी किसी भी हाल में इस तरह के अपराधियों को बक्सा नहीं जाएगा ।
नवनीत भसीन पुलिस अधीक्षक
| ReplyForward |