अलग-अलग घटनाओं में 3 की मौत संजय गांधी अस्पताल में तोड़ा दम

अलग-अलग घटनाओं में 3 की मौत
संजय गांधी अस्पताल में तोड़ा दम

virat24 रीवा । अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत हो गई, सभी के शव का पुलिस पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मौत के कारणों की जांच कर रही है। पहली घटना नईगढ़ी थाना क्षेत्र की बताई जाती है ,मिली जानकारी के अनुसार राम बिहारी पटेल पिता मोतीलाल पटेल उम्र 40 वर्ष निवासी जुड़मनिया  रघुनाथ को घायल अवस्था में परिजन संजय गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया ।बताया जाता है की सड़क दुर्घटना में युवक घायल हुआ था जिसकी अस्पताल पहुचने से पहले ही मौत हो गई 
दूसरी घटना चोरहाटा थाना क्षेत्र की बताई जाती है, मिली जानकारी के अनुसार राजकुमारी त्रिपाठी पति राम राज त्रिपाठी उम्र 58 वर्ष निवासी शुकवार थाना सेमरिया कि सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। महिला को घायल अवस्था मे उपचार के लिए भर्ती कराया गया था।
तीसरी घटना सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र के भरतपुर की है। जहां सुखी लाल कोरी पिता नर्मदा कोरी उम्र 40 वर्ष को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया था ,घटना में युवक के सिर में गंभीर चोट लगी थी जिसकी संजय गांधी अस्पताल में मौत हो गई।

ReplyForward

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *