अलग-अलग घटनाओं में उपचार के दौरान 4 की मौत

अलग-अलग घटनाओं में उपचार के दौरान 4  की मौत
virat24 रीवा। संजय गांधी अस्पताल में उपचार करा रहे 4 व्यक्तियों की मौत हो गई, पुलिस सभी के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मौत के कारणों की जांच कर रही है। पहली घटना सेमरिया थाना क्षेत्र के कुशवाह गांव की बताई जाती है।मिली जनकारी के अनुसार  पैसुनिया सिंह पति रामचंद्र सिंह उम्र 70 वर्ष गिरने से घायल हो गई थी, जिसे उपचार के लिए 9 फरवरी को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उपचार के दौरान शुक्रवार को महिला की मौत हो गई ।दूसरी घटना जवा थाना क्षेत्र के नगवा गांव की बताई जाती है, जहां अज्ञात जहर का सेवन कर युवक ने मौत को गले लगा लिया। मिली जानकारी के अनुसार राजेश माझी पिता अंबिका माझी उम्र 21 वर्ष अज्ञात कारणों के चलते जहर का सेवन कर लिया , घटना की जानकारी होते ही उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था, उपचार के दौरान मौत हो गई।तीसरी घटना  सीधी जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर की बताई जाती है।मिली जानकारी के अनुसार रामभजन प्रजापति पिता मंगल उम्र 55 वर्ष को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया था, जिसे उपचार के लिए 25 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था,उक्त ब्यक्ति ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। चौथी घटना चोरहटा थाना क्षेत्र के जोन्ही गांव की बताई जाती है। मिली जानकारी के अनुसार  नेहा सिंह पिता दीपक उम्र 12 वर्ष बिगत दिनों सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई थी ,जिसे उपचार के लिए जबलपुर में भर्ती कराया गया था,जहां से23 फरवरी को संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया था, गंभीर रूप से घायल मासूम ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *