अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी गुजरात से गिरफ्तारअबोध] बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी  गुजरात से गिरफ्तार
virat24, रीवा। महिला अपराधों की रोकथाम और अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह के द्वारा सभी थाना प्रभारियों को दिए गए है। जिसके लिए समय-समय पर मीटिंग लेकर दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं, और इनाम भी घोषित किया गया है। ऐसे ही एक अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को हनुमना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पकड़े गए आरोपी राजेंद्र प्रजापति पिता शिव नाथ प्रजापति उम्र 20 वर्ष निवासी कोहडिया थाना शंकरगढ़ प्रयागराज उत्तर प्रदेश का बताया जाता है। मिली जानकारी के अनुसार थाने में आरोपी के खिलाफ 363, 366, 376 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था,मामला दर्ज होने के बाद आरोपी  फरार हो गया था, जिसे मंगलवार को कुशीनगर थाना पांडेसरा सूरत से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। पकड़े गए आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
000000000000000
अबोध बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार
virat24, रीवा । अबोध बच्ची को बहला-फुसलाकर लगातार शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश कर दिया। पकड़ा गया आरोपी सतना जिले के नादन का रहने वाला है मिली जानकारी के अनुसार चोरहटा थाना क्षेत्र में रहने वाली 12 वर्षीय मासूम घर से बाहर खेल रही थी, उसी समय आरोपी अजय कोल पिता बिक्रम कोल निवासी तिलोरा थाना नादन जिला सतना मिल गया। आरोपी मासूम को अकेला पाकर उसे धमकाया और पास ही संचालित आंगनवाड़ी केंद्र में ले गया, जहां सुनसान में उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और शांत रहने के लिए कहा, हैवानियत की शिकार हुई बच्ची शाम को घर लौट कर आई तो डरी सहमी थी, जिससे परिजनों ने पूछताछ किया तो उसने पूरी घटना मां से बता दी। जिसके बाद परिजन मासूम को लेकर थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराया। बताया जाता है कि आरोपी चोरहटा थाना क्षेत्र में ही रह रहा था जो एफ आई आर दर्ज होने के बाद फरार हो गया था, जिसे मंगलवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
00000000000000000000
रिश्ता ना करने से नाराज लोगों ने की मारपीट
virat24, रीवा। अपनी बहन का रिश्ता दूसरी जगह करना युवक को महंगा पड़ गया। बताया जाता है कि आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर जमकर मारपीट कर दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के टीकर बिलबिलिहा टोला की बताई जाती है। मिली जानकारी के अनुसार अर्जुन केवट पिता राम कुमार केवट उम्र 21 वर्ष निवासी महाजन टोला थाना बिछिया अपनी बहन की शादी टीकर गांव में किया है। जहां वह बहन के घर गया तो पड़ोसी रामू केवट अपने साथी वीरेंद्र सिंह के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट कर दिया। विवाद की वजह पीड़ित के द्वारा आरोपी रामू केवट के घर रिश्तेदारी ना करना बताया जा रहा है । फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिया है।
000000000000000000000
गाजा बिक्री करते युवक पकड़ाया
virat24 ,रीवा। पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे हैं मादक पदार्थों की अवैध बिक्री परिवहन के खिलाफ कार्यवाई अभियान के तहत लगातार जिले में कार्यवाई की जा रही है। इसके बावजूद तस्कर अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे है। एक तरफ जहां पुलिस नशा मुक्ति अभियान चलाकर जन जागरूकता फैला रही है वही लगातार कार्यवाही कर रही है। मंगलवार को लौर थाना के रघुनाथगंज चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह यादव ने गांजा बेचते दुकानदार  को गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अखिलेश गुप्ता उर्फ खतरों पिता ब्रजमोहन  गुप्ता निवासी रघुनाथगंज दुकान से गांजे की बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह यादव एवं मनीकवार चौकी प्रभारी मनीषा उपाध्याय की टीम के साथ घेराबंदी कर दबिश दिया तो आरोपी के कब्जे से 3 किलो 120 ग्राम अवैध मादक पदार्थ बरामद हुआ जिसे पकड़ कर थाना लाया गया। पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जहां से पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
000000000000000000
नहर से लापता युवक का दूसरे दिन भी नहीं लगा

virat24, रीवा । दोस्त के साथ नहाने गया युवक लापता हो गया, जिसकी नहर में डूबने की शंका व्यक्त की जा रही है, घटना के दूसरे दिन एनडीआरएफ की टीम स्थानीय पुलिस की मदद से तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चला। घटना बिछिया थाना क्षेत्र के सिलपरा नहर में सोमवार की दोपहर हुई थी, जहां विकास चौरसिया पिता शंकर चौरसिया निवासी शारदा पुरम नहाते समय अचानक लापता हो गया, जिसकी बाइक नहर के पास  खड़ी मिली है। जबकि युवक का कहीं पता नहीं चला, बताया जाता है कि वह अपने दोस्त अरुण सोधिया के साथ नहाने गया था और उसे चिप्स लेने के लिए भेजा जब वह लौटकर आया तो विकास चौरसिया लापता था। शंका व्यक्ति की जा रही है कि युवक नहाते समय नहर में डूब गया जिसकी गोताखोरों की मदद से तलाश की जा रही है।
000000000000000000000
दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन चालक के खिलाफ पुलिस नहीं कर रही कार्यवाही
virat24 रीवा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची महिला ने स्थानीय पुलिस पर टक्कर मारने वाले वाहन चालक के खिलाफ  कार्यवाई ना करने का आरोप लगाया है। पीड़ित आशा साकेत पति राज कुमार साकेत निवासी तियुनी चौथियांन टोला थाना मनगवां ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत किया है कि 23 जनवरी 2021 की शाम 4 बजे उसके ससुर विश्राम साकेत खेत में पानी लगाने जा रहे थे, जैसे ही रामायण यादव के घर के पास पहुंचे तो मनगवां की तरफ से मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 17 एमके 5409 का चालक जो तियुनी तरफ जा रहा था तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक चलाते हुए ससुर को टक्कर मार दिया। घटना में उन्हें गंभीर चोट पहुंची , जिसे 108 एंबुलेंस की मदद से संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, करीब 1 माह तक अस्पताल में भर्ती रहे, घटना की शिकायत  मनगवां थाने में दर्ज कराई गई लेकिन पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं की जिसके चलते टक्कर मारने वाला वाहन मालिक उसे धमकी दे रहा है । बताया जाता है कि आरोपी के द्वारा राजीनामा करने का दबाव बनाया जा रहा है, और उल्टा पुलिस से सांठगांठ कर झूठे मामले में फंसा देने की धमकी दी जा रही है। पीड़िता  ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।
00000000000000000
शराब पीने के लिए पैसा ना देने पर वृद्ध के साथ की जा रही मारपीट जान माल की सुरक्षा के लिए पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार
virat2, रीवा । पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई में पहुंचे वृद्ध ने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। मामला बैकुंठपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे मधुसूदन पांडेय पिता अवध बिहारी पांडेय निवासी हटवा थाना बैकुंठपुर ने शिकायत दर्ज कराया है कि गांव के शंभू कोल, नंदलाल कोल, छोटेलाल, राजू ,प्रवीण, सुखीलाल, मोती लाल, शिव सागर, जगदीश, बाबूलाल, रामलाल, काशी, रमोली, मुन्नालाल, इंद्रभान ,रामप्रसाद और विजय द्वारा अश्लील गालियां दी जाती है । इतना ही नहीं आरोपियों के द्वारा शराब पीने के लिए पैसा मांगा जाता है ना देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने बताया कि उसके द्वारा बैकुंठपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई लेकिन थाना प्रभारी ने कोई कार्यवाहई नहीं की, जिसके चलते आरोपियों के हौसले बुलंद हैं और उसकी जान को खतरा बना हुआ है। बृद्ध ने बताया कि अगर समय रहते पुलिस कोई कार्यवाई नहीं की तो उसके साथ कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है। पीड़ित ने बताया कि उसके साथ लगातार कई वर्षों से आरोपियों के द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है और घर में बनी बाउंड्री के अंदर घुस कर गाली गलौज करते हुए दरवाजों में पैर मारते हैं और बाहर निकलने की चेतावनी देते हैं ,जिसकी शिकायत कई बार हंड्रेड पुलिस को भी दी गई लेकिन पुलिस पहुंचकर कार्यवाही करने की बात कहकर पल्ला झाड़ लेती है। पुलिस अधीक्षक ने  जांच करवा कर कार्यवाई का आश्वासन दिया है।
000000000000000000
विधवा की जमीन खड़कने का प्रयास
पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से की शिकायत
virat24, रीवा । मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में पहुंची विधवा प्रभावती सिंह पति राज नारायण सिंह निवासी हटवा थाना बैकुंठपुर ने शिकायत किया है कि लक्ष्मण सिंह पिता राजकरण सिंह निवासी हटवा थाना बैकुंठपुर के द्वारा उसकी जमीन हड़पने का प्रयास किया जा रहा है, वह अपने अधिपत्र की जमीन में मकान बनाकर निवासरत है जहां शौचालय का निर्माण करा रही है, जिसे लक्ष्मण सिंह के द्वारा निर्माण कार्य करने वाले मजदूरों के साथ गाली गलौज कर भगा दिया जाता है जब वह विरोध करती है तो उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की जाती है। पीड़िता ने अपना दर्द बयां करते हुए पुलिस अधीक्षक से बताया कि वह वृद्ध विधवा महिला है जिसका नाजायज फायदा उठाते हुए उसकी जमीन हड़पने का प्रयास किया जा रहा है, पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

ReplyForward


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *