अनियंत्रित बल्कर पलटा पुलिस की हंड्रेड डायल गाड़ी आई चपेट में बड़ी घटना टली तीन व्यक्ति घायल

अनियंत्रित बल्कर पलटा पुलिस की हंड्रेड डायल गाड़ी आई चपेट में
बड़ी घटना टली तीन व्यक्ति घायल
virat24 ,रीवा। इवेंट में निकली हंड्रेड डायल गाड़ी उस समय बड़े हादसे का शिकार हो गई जब सामने से आ रहे तेज रफ्तार बल्कर का अगला टायर फट गया और वह अनियंत्रित होकर सड़क में पलटते हुए एफआरवी से टकरा गया ।घटना में बल्कर चालक के साथ हंड्रेड डायल कर्मचारी घायल हुए है।जिन्हें अस्पताल पहुचाया गया है। गनीमत रही कि बल्कर पुलिस गाड़ी के ऊपर नहीं पलटा वरना बड़ी घटना घटित हो सकती थी। मामला मनगवां थाना क्षेत्र के बाईपास चौराहे का है, जहां मंगामा की तरफ से आ रहा बल्कर का अगला टायर फटने से अनियंत्रित हो गया और पुलिस की हंड्रेड डायल क्रमांक एमपी 04 टीए 6014 को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि टक्कर पीछे से लगी जिसके चलते वाहन सवार कर्मचारी बाल-बाल बचे, घटना की जानकारी लगते ही आसपास के लोग पहुंचे और एसआरपी में फंसे कर्मचारियों को बाहर निकाला, बताया जाता है कि रायपुर कर्चुलियान थाना की एफआरबी को लौर थाना क्षेत्र से इवेंट मिला था जो घटनास्थल के लिए रवाना हुई थी, जैसे ही मनगवां के पास पहुंची सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई । घटना में बलकार का चालक रंजीत यादव और एफरबी के दो कर्मचारी घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस सड़क में पलटे वलकर को सीधा करा कर रास्ता बहाल करवाया है।
रायपुर कर्चुलियान एफआरबी के भरोसे चार थाने
बताया जाता है कि इन दिनों पुलिस की हंड्रेड डायल सेवा पटरी से उतर चुकी है, जिले की कई गाड़ियां कंडम हो चुकी हैं ,रायपुर कर्चुलियान थाने की एफआरबी अपने थाना क्षेत्र के साथ-साथ गुढ़, मंनगवा ,लौर के इवेंट पर भी निकलती है। चार थानों के बीच इकलौती एफआरबी के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से अब चार थाने एफआरबी वाहन विहीन हो गए है।
फ़ोटो
0000000000000000000

चोरी का लैपटॉप बेचते सेल्समैन रंगे हाथ गिरफ्तार।
दुकानदार की सतर्कता के चलते आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
virat24 ,रीवा। अमरिया पुलिस ने बुधवार को चोरी का लैपटॉप बेचते एक सेल्समैन को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, जिससे लैपटॉप बरामद कर चोरी के आरोप में न्यायालय में पेश कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार सिरमौर चौक के पास संचालित कंप्यूटर दुकान में सुनील साहू नाम का व्यक्ति लैपटॉप बेचने पहुंचा , जहां दुकान में बैठा दुकानदार रजनीश वर्मा उक्त लैपटॉप को 10000 में खरीदने का सौदा कर लिया और 15 सो रुपए नकदी देकर बाकी का पैसा अगले दिन देने की बात कही, 15 सो रुपए पाते ही सुनील साहू लैपटॉप बैग सहित छोड़कर चला गया, इस दौरान दुकानदार ने लैपटॉप को चालू कर उसके अंदर डाटा खंडाला तो उसमें किसी बिजनेसमैन के लैपटॉप होने की जानकारी मिली, मिले डाटा और चेक के साथ पते के संबंध में दुकानदार ने जानकारी जुटाई तो उक्त लैपटॉप गुजरात के व्यवसाई का निकला, जिस से बात करने पर जानकारी हुई कि उक्त युवक सुनील साहू उसके कंपनी में काम करता था और कंपनी का लैपटॉप लेकर फरार हो गया है। चोरी का लैपटॉप होने की सूचना मिलते ही  दुकानदार ने पुलिस को सूचना दिया तो पुलिस दुकान के पास पहुंचकर आरोपी सुनील साहू के आने का इंतजार करने लगी।  जैसे ही दुकानदार के पास कुछ समय बाद आरोपी पैसा लेने पहुंचा तो पहले से मुस्तैद पुलिसकर्मीयो ने धर दबोचा ,जिसे पकड़ कर थाना ले गए तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया,आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश कर दिया गया।
फ़ोटो
000000000000000000000ReplyForward

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *