अनाज के बदले गद्दा कंबल बेच रहा कोटेदार -गरीबों ने दुकान के सामने जान देने की कही बात
विराट24 -उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से हितग्राहियों को शासन खाद्यान्न उपलब्ध कराता है, लेकिन गरीबों के खाद्यान्न से कोटेदार- सेल्समैन अपनी तिजोरी भर रहे हैं। कलेक्टर मनोज पुष्प के द्वारा हाल ही में 2 कोटेदारों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया, इसके बावजूद भ्रष्टाचारी कोटेदार अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे, हद तो तब हो जाती है जब कोटेदार अनाज के बदले अपनी दुकानों से गद्दा ,कंबल लेने का ऑफर कर रहे है।ताजा मामला सेमरिया तहसील का है जहां से कलेक्टर कार्यालय पहुंचे वार्ड क्रमांक 5 के रहने वाले केदार साकेत ने बताया कि कोटेदार रामचंद्र गुप्ता गरीबों का शोषण कर रहा है, पीड़ित ने बताया कि कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई कार्यवाही नहीं होती, जिसके चलते कोटेदार मनमानी पर उतारू है। हितग्राही कई किलोमीटर दूर से कोटा अनाज लेने पहुंचते हैं लेकिन कोटेदार उन्हें खाली हाथ लौटा देता है, पीड़ितों ने कहा कि अगर सेल्समैन के खिलाफ कार्यवाही नहीं होती है तो गरीब उसी दुकान के सामने अनशन करेंगे और अपने प्राण त्याग देंगे ।