अज्ञात जहर का सेवन कर युवक ने की आत्महत्या
virat24, रीवा। मऊगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बरैया कला जरियारी गांव में उस समय कोहराम मच गया जब युवक ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना की जानकारी लगते ही परिवार के लोगों ने उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चंद्र मिनट के बाद ही युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और युवक ने किन कारणों के चलते आत्मघाती कदम उठाया है इसकी जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार अमित सिंह पिता तेज प्रताप सिंह निवासी बरौह जरियारी कला थाना मऊगंज ने बुधवार की दोपहर करीब 3,30 बजे अज्ञात जहर का सेवन कर लिया, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
00000000000000000
15 वर्षीय किशोरी घर से लापता पुलिस ने अपहरण का दर्ज किया मामला।
virat24, रीवा । परिजन खेती के काम से घर से बाहर थे,शाम को लौट कर आए तो 15 वर्षीय किशोरी घर से नदारद मिली, जिसकी आसपास तलाश किया जब कहीं जानकारी नहीं हुई तो थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराया है। पुलिस अपहरण का मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। घटना चाकघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत टोंक गांव की बताई जाती है। मिली जानकारी के अनुसार किसोरी के पिता भैयालाल माझी ने चाकघाट थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराया है कि वह 30 मार्च को घर से खेत चला गया था ,शाम को लौट कर आया तो किशोरी घर में नहीं मिली, संभावित रिश्तेदारों के घरों में तलाश किया लेकिन कहीं पता नहीं चल रहा है। जिसके बाद पुलिस ने बुधवार को अपहरण का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दिया है।
| ReplyForward |